Local & National News in Hindi

सोनभद्र नही जाने दिया प्रियंका गांधी का काफिला, धरने पर बैठी कांग्रेस महासचिव को हिरासत में लिया

0 38

सोनभड्र में हो रहे खूनी नरसंहार से कई लोगों की जाने गई और कई लोग घायल भी हुए हैं। आज सुबह सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफीले को रोक दिया गया है। सोनिया गांधी को सोनभद्र नहीं जाने दिया गया।

जानकारी के अनुसार बता दें कि प्रियंका के इस काफिले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोका गया। बता दें कि सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वहां जा रही थीं। सोनभद्र के दौरे पर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले को रोक दिया गया है। जिसके बाद प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गईं हैं।

सोनभद्र जाने की कोशिश में पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया हिरासत में लेने के बाद प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन वे जहां ले जाएंगे हम जाने को तैयार हैं। लेकिन झुकेंगे नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.