बोड़ला। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक एक में तरेगांव-दलदली रोड में गुरुवार दोपहर को 12 से एक बजे के बीच डस्ट से भरा हाईवा पलट गया। सड़क किनारे खेल रहे सात बधो डस्ट में दब गए थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बोड़ला टीआई एसआर सोनी व एएसआइ नरेंद्र ठाकुर स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की मदद से घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। सात बच्चों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर सुनते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई थी।
तरेगांव-दलदली रोड पर नगर में तीन खतरनाक मोड़ हैं, जिनमें हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। वार्ड नंबर 123 के चार से 14 साल के बधो तालाब के किनारे एक रिक्शा से खेल रहे थे। हाईवा तरेगांव से कवर्धा की ओर डस्ट भरकर आ रहा था, जिसने मोड़ पर संतुलन खो दिया। बच्चों और रिक्शा को ट-र मारते बीच सड़क पर पलट गया। ट्रक की डस्ट बच्चों के ऊपर आ गई। तुरंत निकालने से उनकी जान बच गई।
तीन की हालत गंभीर
आदित्य पिता आनंद (9), करण मरकाम पिता रंभा (7), दीपचंद निर्मलकर पिता सुरेश को गंभीर चोटें आई हैं। करण के बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई है। दोनों बालकों नाक और सिर में चोट आई है। टेकराम पिता चंदराम, यश पिता टीकाराम, राहुल पिता दीपक, रितिक पिता शिव प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन एक्स-रे के लिए कवर्धा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। इनकी हालत खतरे से बाहर है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.