Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Лучшие онлайн казино: Полный обзор MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म...

जेडीयू नेता केसी त्यागी के बेटे अमरीश भाजपा में शामिल, अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के लिए कर चुके हैं काम

गाजियाबाद। तीन साल पहले फेसबुक डाटा लीक मामले को लेकर चर्चा में आए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। यूपी के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। गाजियाबाद के लोहियानगर में रहने वाले अमरीश त्यागी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चुनाव में काम कर चुके हैंं।

कौन हैं अमरीश त्यागी

अमरीश त्यागी जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बेटे हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्यामा प्रसाद मुखर्जी कालेज के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अमरीश त्यागी ओवलीनो बिजनेस इंटेलिजेंस (ओबीआइ) प्राइवेट लिमिटेड के एमडी हैं। उनकी कंपनी एससीएल ग्रुप के साथ विभिन्न दलों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने, चुनावी अभियान और मीडिया का मैनेजमेंट का काम देखती है।

एससीएल ग्रुप और ओवलीनो बिजनेस इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड मिलकर भारत में काम करती है। अमेरिका सहित कई देशों में चुनाव के दौरान फेसबुक के जरिए डेटा लीक के मामले में वर्ष 2018 में अमरीश त्यागी का नाम सामने आया था। अमरीश त्यागी पूर्व में ही स्वीकार कर चुके हैं कि अमेरिकी चुनाव में उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम किया था। करीब पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाला लीक होने के बाद उस समय देश भर में सियासी बवाल मचा था और जद यू महासचिव केसी त्यागी को भी सामने आकर अपने बेटे के पक्ष में सफाई देनी पड़ी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri