Local & National News in Hindi

नोएडा में EO केके भड़ाना पर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

0 31

नोएडा ः उत्तर प्रदेश के नोएडा में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर केके भड़ाना पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। इस हमले के दौरान उन्हें काफी चोटें आई हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ऑफिसर को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार, घटना नोएडा में सेक्टर 11 की बताई जा रही है। जहां पार्टी में सम्मिलित होने के लिए आए EO केके भड़ाना पर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में उनको काफी गंभीर चोटें आई हैं। वह बुलंदशहर के गुलावठी में जनपद पर नियुक्त हैं। केके भड़ाना ने आरोप लगाया है कि खोड़ा नगरपालिका के चेयरमैन के देवर और उनके साथियों ने उन पर हमला किया है। उन्होनें बताया कि हमले के दौरान वह अकेले थे और दूसरे पक्ष के चेयरमैन अपने साथियों के संग हथियार के साथ थे
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल ऑफिसर केके भड़ाना को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस शादी में मौजूद लोग और सीसीटीवी फुटेज की जांच में करने में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.