Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

तेजस्‍वी ने कहा-हमारी सरकार आई तो सस्‍ती होगी बिजली, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कही ये बात

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Leader of Opposition Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। साथ ही उन्‍होंने पेट्रोल-डीजल (Petrolium) की कीमतों से लेकर महंगी बिजली को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हमने पहले ही कहा है कि हमारी सरकार आएगी तो बिजली का उत्‍पादन (Electricity Generation) बढ़ाने का काम करेंगे। तेजस्‍वी ने इसके साथ ही सरकार को पहले अपना सिस्‍टम सुधारने की नसीहत दे दी।

सीएम खुद कहते हैं कि बिहार गरीब है तो फिर महंगी बिजली क्‍यों बेच रहे

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि खुद नीतीश कुमार जी (CM Nitish Kumar) कहते हैं कि बिहार गरीब राज्‍य है। पिछड़ा है। मदद मिलनी चाहिए, तो फिर देशभर में सबसे ज्‍यादा महंगी बिजली क्‍यों बेच रहे हैं। उत्‍पादन क्‍यों नहीं होता। आप दूसरे से खरीदते हैं महंगे में बेचते हैं। उन्‍होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत सरकार चाहे तो अपना टैक्‍स कम कर कम कर सकती है। तेजस्‍वी ने कहा कि हम पहले भी कहते रहे हैं कि हमारी सरकार आएगी तो बिहार में बिजली का उत्‍पादन बढ़ाने का काम करेगी। इससे बिजली सस्‍ती होगी।

पहले अपने सिस्‍टम को तो सुधार लीजिए

उन्‍होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, भ्रष्‍टाचार, गरीबी चरम पर है। महंगाई से जनता त्रस्‍त है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार फिसड्डी है। शिक्षा की व्‍यवस्‍था ठीक नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य का हाल बदहाल है। इन्‍हें कौन ठीक करेगा। समाज सुधारने की बात तो ठीक है लेकिन इन चीजों को कौन सुधारेगा। सीएम को पहले इन्‍हें तो ठीक करना चाहिए था। अपना सिस्‍टम सुधारना चाहिए। अधिकारी और मंत्री को सुधारना चाहिए। इसपर तो कोई चर्चा होती नहीं। उन्‍होंने यह भी कहा कि वे विरोध नहीं कर रहे, बस सवाल पूछ रहे हैं।  बड़े भाई तेजप्रताप यादव पर गलत शपथ पत्र के मामले में दर्ज मुकदमा की बाबत पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि अभी उन्‍हें इसकी जानकारी नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.