Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय 1 जनवरी से आम जनता के लिए अगले आदेश तक रहेगा बंद

नई दिल्लीः कोविड-19 के मद्देनजर शनिवार से एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय आगंतुकों के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे। राष्ट्रपति भवन के एक बयान में शु्क्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, अगले आदेश तक ‘चेंज ऑफ गार्ड’ कार्यक्रम भी नहीं होगा। इसमें कहा गया है, ‘‘ कोविड-19 के मद्देनजर कल (1 जनवरी 2022) से एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय आगंतुकों के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे।”

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले एक दिन में सामने आने से देश में इस स्वरूप के मरीजों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है। साथ ही पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,764 नए मामले आए और 220 मरीजों ने जान गंवाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं, जिनमें से 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.