भोपाल। नये शहर के एक थाना इलाके मे पुरानी रजिश को लेकर दो बाईक सवार युवको द्वारा अन्य युवक पर फायर किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गनीमत रही कि बदमाशो द्वारा चलाई गई गोली फरियादी को लगी नहीं, जिससे वो बाल बाल बच गया। आरोपी युवक फरियादी के पूर्व परिचित है, घटना शनिवार दोपहर करीब चार बजे की है, जिसमे पुलिस ने जॉच के बाद बीते दिन आरेपी शशांक ओर धर्मवीर के खिलाफ धारा, 336, 34 के तहत मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। घटना पिपलानी इलाके की है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय रजनीश कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जो बीई की पढ़ाई करने के लिए भोपाल आया ओर पढ़ाई पूरी करके बाद भी फिलहाल पिपलानी इलाके मे ही रह रहा है। उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन करीब करीब चार बजे वो बाइक से सोनागिरी से जा रहा था, उसी दौरान तभी अहसास हुआ कि पास से गुजरे बाइक पर सवार दो युवको ने उसपर कट्टे से फायर किया है। संदेह होने पर जब उसने बाईक को रोकते हुए पीछे पलटकर देखा तो उसे शशांक और रमवीर फायर करने के बाद भागते हुए नजर आये। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी बिहार के रहने वाले है, और फरियादी युवक के पहले से परिचित हैं, लेकिन किसी बात को लेकर उनके बीच अनबन चल रही है। इसी रंजिश को आरोपियो ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत की जॉच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है। जॉच टीम का कहना है कि आरोपियों कि गिरफ्तारी के बाद ही गोली चलाने के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.