Local & National News in Hindi

ऑनलाइन ग्रुप से छात्राओं के मोबाइल नंबर निकाल कर टीचर ने भेजे अश्लील मैसेज

27

शाजापुर   जिले के पाड़ली हायर सेकेडंरी स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ एक टीचर ने ऑनलाइन क्लासेस के ग्रुप से दो छात्राओं के मोबाइल नंबर निकालकर दोनों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। छात्राओं ने पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजन छात्राओं के साथ बेरछा थाने पर आएं और अतिथि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

क्या है पूरा मामला

जिले के पाड़ली हायर सेकेडंरी स्कूल में अतिथि शिक्षक प्रमोद गोठी पदस्थ हैं। जो विद्याथियों को गणित विषय पढ़ाते हैं। कोरोना की तीसरी लहर के चलते स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चल रही है। जिसमें हर कक्षा का एक ग्रुप बनाकर शिक्षक ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं।

अतिथि शिक्षक प्रमोद ने इसी बात का दुरुपयोग किया और ग्रुप में से कक्षा 11वीं की और 12वीं की छात्राओं का प्रायवेट नंबर निकालकर उन्हें पॉर्न वीडियो और मैसेज भेजने शुरू कर दिए। दोनों छात्राओं ने शिक्षक की करतूत परिजनों को बताई। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

बेरछा थाना प्रभारी रवि भंडारी ने बताया दो नाबालिग छात्राओं को अतिथि शिक्षक द्वारा अश्लील मैसेज और वीडियो मोबाइल पर भेजने की शिकायत मिली। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक अभी फरार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.