धार्मिक

वसंत पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं, 10 काम की बातें

वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करने वालों को विद्या और बुद्धि का वरदान मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। वसंत पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए 10 काम की बातें….
1. वसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।
2. इस दिन झगड़े से भी बचना चाहिए।
3. वसंतपंचमी के दिन मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए।
4. वसंत पंचमी के दिन पितृ तर्पण भी किया जाना चाहिए।
5. इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना बेहद जरूरी है।
6. वसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए।
7. इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े पहनने चाहिए। संभव हो तो पीले वस्त्र पहनने चाहिए।
8. वसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए।
9. वसंत पंचमी के दिन पितृ तर्पण भी किया जाना चाहिए।
10. इस दिन कलम, कागज, दवात का पूजन करें, स्टेशनरी के सामान का अपमान न करें।
 

Related Articles

Back to top button