Local & National News in Hindi

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हुए हिमस्खलन से भारतीय सेना के सात जवान शहीद

32

 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में भारी हिमस्खलन हुआ था। इसकी चपेट में आए सेना के सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो गई है। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाले गए हैं। यह जानकारी भारतीय सेना ने दी है।

पिछले रविवार को अरुणाचल प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान सेना के सात जवान हिमस्खलन में फंस गए थे। उनको बचाने के लिए विशेष प्रयास किया गया। इसके लिए बाहर से विशेष टीमें भी बुलाई गई थी। सेना ने सोमवार को बताया था कि यह हादसा राज्य के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई वाले इलाके में रविवार को हुआ। जवान सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी अचानक हिमस्खलन होने से वो उसमें फंस गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही सेना ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया था, लेकिन जवानों को बचाया नहीं जा सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.