Local & National News in Hindi

मिठाई की दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को बचाया

233

नई दिल्ली| दिल्ली के उत्तम नगर में मिठाई की दुकान में सुबह आग लग गई, जिसपर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है। दुकान में भीषण आग लगने से कुछ लोग भी फंस गए जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। दरअसल दमकल विभाग को 10 बजकर 45 मिनट पर उत्तम नगर स्थित गांधी चौक दो मिठाई की दुकान में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मौके पर 5 दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया।

दमकल विभाग के कर्मचारी जब आग बुझाने की कोशिश करने लगे तो उन्हे तीन लोग फंसे नजर आए। दमकल कर्मियों ने भीषण आग से तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला और करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

फिलहाल घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मची हुई है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर दुकानों में आग लगी कैसे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.