Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

बस कुछ दिन इंतजार, फिर नई मोदी सरकार देगी 5 बड़े तोहफे!

0

लोकसभा चुनाव नतीजों से साफ हो चुका है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए एक बार फिर दिल्ली की गद्दी संभालने जा रही है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब मोदी सरकार अगले कुछ दिनों में अपने दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। इस बजट में या उससे पहले सरकार की ओर से कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। बस कुछ दिन इंतजार करिए फिर नई मोदी सरकार आपको 5 बड़े तोहफे देगी।

किसानों को पेंशन
चुनाव से पहले भाजपा के संकल्प पत्र में 60 साल से ऊपर की उम्र वाले छोटे और सीमांत किसानों को सामाजिक सुरक्षा के तहत पैंशन देने का फैसला किया गया था। इस योजना का पूर्ण बजट में ऐलान होने की संभावना है। हालांकि पैंशन स्कीम का फायदा सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों को ही दिया जाएगा।

छोटे दुकानदारों को पैंशन
इस बात की संभावना है कि मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में छोटे दुकानदारों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में शामिल कर सकती है। इस योजना के तहत छोटे दुकानदारों को भी पैंशन की व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि संकल्प पत्र में मोदी सरकार ने इसका ऐलान किया था।

सभी किसानों को 6 हजार रुपए सालाना
इस साल अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी जिसके तहत 2 हैक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आॢथक मदद सीधे खातों में पहुंचाने का फैसला किया गया था। इसके बाद संकल्प पत्र में भाजपा ने इसमें थोड़ा आगे बढ़ते हुए वायदा किया है कि अगर फिर से भाजपा की सरकार आती है तो सभी छोटे-बड़े किसानों को यह मदद दी जाएगी। मोदी सरकार अपने पहले पूर्ण बजट में इस पर फैसला ले सकती है।

जीएसटी के मोर्चे पर
मोदी सरकार अपने पहले पूर्ण बजट से पहले जीएसटी को लेकर कुछ अहम फैसले ले सकती है। दरअसल बीते कुछ समय से इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि जीएसटी स्लैब में बदलाव हो सकता है। वित्त मंत्री अरुण जेतली ने कुछ महीने पहले एक ब्लॉग लिखकर इसके संकेत भी दिए थे। उन्होंने कहा था कि देश में जीएसटी के 0, 5 और स्टैंडर्ड रेट टैक्स स्लैब हो सकते हैं। बीते दिसंबर महीने में ‘जीएसटी. के 18 महीने’ शीर्षक वाले ब्लॉग में जेतली ने लिखा था- भविष्य के रोडमैप के तौर पर 12 फीसदी और 18 फीसदी की 2 स्टैंडर्ड रेट की जगह एक सिंगल स्टैंडर्ड रेट को लागू करने की दिशा में काम किया जा सकता है। नया रेट दोनों यानी 12 फीसदी और 18 फीसदी के बीच का होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.