ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
विदेश

श्रीलंका में 41 संदिग्ध आतंकियों के बैंक खातों पर रोक

कोलंबो: श्रीलंका में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के साथ संबंध रखने वाले 41 संदिग्ध आतंकवादियों के बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। देश में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार हमलों में इसी संगठन का हाथ था। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।

पुलिस प्रवक्ता रुवन गुणशेखर ने बताया कि संदिग्ध फिलहाल आतंकवाद जांच विभाग (TID) और अपराध जांच विभाग (CID) की हिरासत में हैं। ईस्टर के मौके पर नौ आत्मघाती हमलावरों ने देश को हिलाकर रख दिया था। इन आतंकवादी हमलों में 258 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

टाइम्स ऑनलाइन ने शुक्रवार को अपनी खबर में गुणशेखर के हवाले से बताया कि इन संदिग्धों के खातों में कुल 13 करोड़ 40 लाख रुपए हैं। यह राशि गिरफ्तारी के वक्त इनके पास से जब्त किए गए एक करोड़ 40 लाख रुपए से अलग है। शुरुआत में ISIS ने हमले की जिम्मेदारी ली थी लेकिन सरकार ने स्थानीय NTJ को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button