Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

बौद्ध भिक्षु का दावाः तमिलनाडु के संगठन ने उकसाए श्रीलंका के आत्मघाती हमलावर

0

कोलंबोः श्रीलंका के एक बौद्ध भिक्षु ने दावा किया कि तमिलनाडु स्थित एक इस्लामिक संगठन ने स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी समूह एनटीजे को ईस्टर पर देश का सबसे भयानक आतंकी हमला करने के लिए उकसाया था। बौद्ध भिक्षु को विवादास्पद तरीके से जेल से रिहा कर दिया गया था। इससे पहले इस महीने श्रीलंका के सेना प्रमुख ने कहा कि कुछ आत्मघाती हमलावर ‘‘प्रशिक्षण” लेने या अन्य विदेशी संगठनों से ‘‘कुछ और संपर्क बनाने” के लिए कश्मीर और केरल गए थे।

बता दें कि  9 आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल को तीन गिरजाघरों और कई लग्जरी होटलों में हमले किए जिनमें करीब 359 लोगों की मौत हो गई और 500 अन्य घायल हो गए थे। कट्टरपंथी बौद्ध भिक्षु गालगोडाट्टे ग्नानसारा ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) के दो लोग अयूब और अब्दीन श्रीलंका आए थे।

ग्नानसारा ने कहा, ‘‘उन्होंने यहां अब्दुल रजिक से मुलाकात की। इसका मकसद मुसलमानों पर हमला करने के लिए बौद्धों को उकसाना था। उन्होंने बुद्ध की अपमानजनक कहानियां फैलाई।” राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कट्टरपंथी बौद्ध भिक्षु की रिहाई के आदेश दिए थे। धार्मिक अल्पसंख्यकों और अधिकार समूहों ने इस फैसले की काफी आलोचना की थी। रिहाई के बाद बौद्ध भिक्षु पहली बार मीडिया के सामने आए।

उन्हें गत वर्ष अगस्त में अदालत की अवमानना के लिए छह साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। सिरिसेना की माफी के कारण जेल में नौ महीने की सजा काटने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। ग्नानसारा ने कहा, ‘‘टीएनटीजे ने श्रीलंका तौहीद जमात (एसएलटीजे) बनाई और बाद में ऑल सिलोन तौहीद जमात बनाई। एसएलटीजे बाद में नौ अलगाववादी नेताओं में बंट गया।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.