Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जीत के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, की भगवान शिव की पूजा

0

वाराणसी: लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।जानकारी मुताबिक वाराणसी पहुंचने के बाद मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन से बांस फाटक तक जाएंगे। उनका काफिला शहर के विभिन्न भागों से गुजरेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार वह सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे और बाद में अपनी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे।शनिवार को मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि मुझ पर पुन: विश्वास जताने के लिए सोमवार को मैं काशी की महान भूमि के लोगों का आभार जताने वहां जाऊंगा। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भारी प्रबंध किए गए हैं। सिंह ने पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के साथ मोदी की यात्रा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मोदी जहां-जहां से गुजरेंगे वहां सुरक्षा, अर्धसैनिक और विशेष सुरक्षा दल के कर्मी बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं।वाराणसी से लोकसभा चुनाव 4.79 लाख मतों के अंतर से जीतने के बाद मोदी की अपने निर्वाचन क्षेत्र की यह पहली यात्रा होगी। उन्होंने ना केवल अपनी सीट बचाए रखी, बल्कि उन्होंने जीत का अंतर भी 2014 के चुनाव की तुलना में करीब 1 लाख वोट का बढ़ा लिया। 19 मई के मतदान से पहले एक वीडियो संदेश में मोदी ने अपने आप को ‘काशी वासी’ बताया था और इस नगरी को अपना मार्ग-दर्शक कहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.