Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने राफेल को बताया ‘गेमचेंजर’

0

 भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने लड़ाकू विमान राफेल को गेमचेंजर बताया। उन्होंने कहा कि राफेल जैसे हाई-टेक जेट से हमारी वायु रक्षा क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। धनोआ के अनुसार 2002 में जब ऑपरेशन पराक्रम हुआ तो पाकिस्तान में क्षमता नहीं थी, इसके बाद उन्होंने अपनी तकनीक को अपग्रेड किया लेकिन राफेल के आने से हमारा पलड़ा फिर भारी हो जाएगा। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा या सीमा पर आने से गुरेज करेगा।

बता दें कि देश इस साल कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने मिग 21 में बैठकर उड़ान भर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। अजय आहूजा कारगिल युद्ध में सफेद सागर ऑपरेशन को लीड करते हुए शहीद हो गए थे। उड़ान बठिंडा जिले में बने भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन से भरी गई।

गौरतलब है कि भारत को चीन और पाकिस्‍तान से अपनी सुरक्षा के लिए वायुसेना की करीब 42 स्‍क्‍वाड्रन की दरकार है, जबकि मौजूदा समय में केवल 31 स्‍क्‍वाड्रन ही काम कर रही हैं। इसके मुताबिक हाल फिलहाल में ही भारत करीब 11 स्‍क्‍वाड्रन की कमी से जूझ रहा है। पाकिस्‍तान की बात करें तो उसके पास 23 स्‍क्‍वाड्रन हैं। इसके अलावा उसके पास में आठ प्रमुख एयरबेस हैं। वहीं यदि भारत की चीन से तुलना की जाए तो उसके पास 2100 फाइटर जेट और बम्‍बर विमान हैं। वहीं चीन के पास 14 एयरबेस ऐसे जिसको वह भारत के खिलाफ इस्‍तेमाल कर सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.