Rashtra Chandika
Local & National News in Hindi
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Likes
  • Followers
  • Subscribers
  • Followers
  • Friday, July 24, 2026
  • ई-पेपर

Rashtra Chandika Rashtra Chandika - Local & National News in Hindi

  • सिवनी
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
Rashtra Chandika
  • Home
  • देश
  •  ‘शिंदे-फडणवीस सरकार वेंटिलेटर पर नहीं देख पाएगी फरवरी का महीना’- संजय राउत

 ‘शिंदे-फडणवीस सरकार वेंटिलेटर पर नहीं देख पाएगी फरवरी का महीना’- संजय राउत

देश
By Akhilesh Dubey On Jan 8, 2023
25
Share

मुंबई। महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार फरवरी का महीना नहीं देख पाएगी. कानून और संविधान के लिहाज से शिंदे गुट के 16 विधायकों की विधायकी अयोग्य ठहरा दी जाएगी. तब तक ये सरकार वेंटिलेटर पर है. सिर्फ ये वक्त को आगे खींच रहे हैं. जैसे ही वेंटिलेटर हटा यह सरकार गिर जाएगी. यह दावा शिवसेना के ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने किया है. इस बीच चुनाव आयोग 12 जनवरी से शिवसेना के धनुष बाण चुनाव चिन्ह और पार्टी की पहचान पर दावे को लेकर सुनवाई करने जा रहा है. उधर संजय राउत के बयान पर बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार ने कहा कि संविधान और कानून संजय राउत ने सामना के ऑफिस में लिखा है क्या? रोज एक पुड़िया छोड़ते रहते हैं. यही उनके पास एक काम रह गया है. ऐसा करके वे मीडिया में अपना स्पेस क्रिएट करते रहते हैं. शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि जेल जाकर उनके दिमाग का संतुलन बिगड़ गया है. वे अपने दिमाग का चेकअप करवाएं. दरअसल संजय राउत महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है. महाराष्ट्र का राजनीतिक वातावरण बदलाव की दिशा में जा रहा है. 2024 की तैयारी शुरू है. लेकिन बदलाव उससे पहले ही हो सकता है. अगर हमारी न्याय व्यवस्था पर दबाव नहीं डाला गया तो यह सरकार फरवरी महीना नहीं देख पाएगी. न्याय व्यवस्था में दबाव काम करेगा ऐसा लगता नहीं.’ राउत ने कहा ‘इनके 16 विधायकों को अयोग्य ठहराना ही होगा वरना संविधान का अपमान होगा. ये सिर्फ समय गुजार रहे हैं. विपत्ति टाल रहे हैं. सरकार वेंटिलेटर पर है. सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही वेंटिलेटर निकाला तो इनका ‘हे राम’ हो जाएगा. कोई इनके साथ नहीं रह जाएगा. अब यह सरकार कब उलटती है. कब चुनाव के लिए जाने वाली है जनता इस इंतजार में है. विधानसभा सत्र में रोज एक मंत्री का भ्रष्टाचार सामने आ रहा था लेकिन यह सरकार गेंडे की खाल ओढ़ कर बैठी रही.’ संजय राउत ने कहा ‘शिवसेना एक महावृक्ष है. यह गुट वह गुट ये सब तत्काल की बातें हैं बेकार की बातें है. शिवसेना एक ही है. जिसका बीज बालासाहेब ठाकरे ने बोया था. आज इस पेड़ को उद्धव ठाकरे सींच रहे हैं. इससे जो कचरा गिरा वो सीएम शिंदे ने बटोर लिया. फिर नए पत्ते पनपेंगे.’

25
Share
Akhilesh Dubey

Prev Post

शेयर बाजार में लौटी हरियाली , सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के पार..

Next Post

33 हजार से ज्यादा किसानों को CM योगी की बड़ी सौगात, 1 लाख तक का कर्ज माफ

You might also like More from author
देश

Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला,…

देश

India Fertilizer Export: भारत का उर्वरक निर्यात 3 साल में 52% बढ़ा, खाद सब्सिडी पर…

देश

Brij Bhushan Sharan Singh: हनुमानगढ़ी में ‘नमाज’ वाले बयान पर बृजभूषण ने…

देश

CJP Protest Live: CJP नेता आशुतोष रांका की केंद्र को चेतावनी- ‘मांगें नहीं…

Prev Next

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Stay With Us
  • YoutubeSubscribers Subscribe
  • FacebookLikes Like our page
  • InstagramFollowers Follow Us
  • TwitterFollowers Follow Us

धार्मिक

Manimahesh Yatra 2026: मणिमहेश यात्रा के नियमों में बड़ा…

Jul 14, 2026

Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता…

Jul 11, 2026

Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे,…

Jul 1, 2026

Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग;…

Jun 27, 2026

Kamakhya Temple Reopens: अंबुबाची मेले के समापन के बाद खुले…

Jun 26, 2026
Prev Next 1 of 640

लाइफ स्टाइल

Periods Health Tips: क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने…

Jul 23, 2026

Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान?…

Jul 22, 2026

Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान?…

Jul 22, 2026

गलती से एसिड या टॉयलेट क्लीनर पी लें तो शरीर में क्या होता…

Jul 14, 2026

झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें…

Jul 11, 2026
Prev Next 1 of 261
MP Info RSS Feed

MP Info News

Loading news, please wait...

प्रधानमंत्री के रूप में आप कौन सा चेहरा पसंद करेंगे?

आपका अपने चहेते चैनल “Rashtra Chandika” में तहे दिल से स्वागत है। ये चैनल आप लोगों के बीच रहना पसंद करता है। राजनीति सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप “Rashtra Chandika” को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।

पॉपुलर न्यूज़

Narsinghpur Fair Incident: झूला अचानक बंद होने से मची…

Jul 23, 2026

Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी…

Jul 23, 2026

Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी,…

Jul 23, 2026
Prev Next 1 of 30,028
पॉपुलर केटेगरी
  • देश27497
  • मध्यप्रदेश19464
  • उत्तरप्रदेश4837
  • विदेश4703
  • मनोरंजन4674
  • खेल4500
Design & Developed By: SMC Web Solution - 8770359358
Rashtra Chandika © 2026 - All Rights Reserved.