Local & National News in Hindi

अमेजन में हो सकती है 17 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

23

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में 17,000 से अधिक कर्मचारियों की छटनी हो सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, नवंबर से ही अमेजन में छटनी की प्रक्रिया चल रही है। उस समय कंपनी 10,000 कर्मचारियों को निकालने का मन बना रही थी। हालांकि, अब यह आंकड़ा 7 हजार अधिक बढ़ चुका है।इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर कंपनी ने चुप्पी साध ली। इसके अलावा, सेल्सफोर्स इंक ने बुधवार को कहा कि वह भी कटौती करने की योजना बना रही है। बता दें कि अमेजन कंपनी की तेजी से हो रही वृद्धि में गिरावट आई है, जिसका खामियाजा हजारों कर्मचारियों को भुगतना पड़ सकता है।10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी निकालने की सोच रही है। बता दें कि अमेजन विश्व स्तर पर 16 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है। रिपोर्ट में बताया गया था कि नौकरी में कटौती अमेजन की डिवाइस यूनिट पर केंद्रित होगी, जिसमें वॉयस-असिस्टेंट एलेक्सा और इसके रिटेल और मानव संसाधन डिवीजन शामिल हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.