Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

घर में सो रहा था ऑटो चालक, घसीटते हुए बदमाश ले गए सड़क पर, पत्थर पटकर मार डाला

जबलपुर: शहर में हत्या जैसी संगीन वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है, अपराधी इतने निडर और बेखौफ हो चुके हैं कि शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में सड़क पर हत्या कर दी जा रही है. दमोहनाका में बुधवार तड़के पांच बजे एक ऑटो चालक की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई. मृतक की मां ने बताया कि आरोपी बेटे को घर से उठाकर ले गए और उसकी बीच सड़क पर हत्या कर दी. मृतक की पहचान आकाश उर्फ अक्कू (26) के रूप में हुई है.

युवक की पुरानी रंजिश थी

पूरा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र के खिन्नी मोहल्ले का है. यहां बुधवार की सुबह एक मां के लिए निराशा से भरा दिन ले कर आई, कुछ बदमाशों ने उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक आकाश उर्फ अक्कू (26) किराए का ऑटो चलाता था.

ऑटो चालक की बीच सड़क पर हत्या

जानकारी के अनुसार, आकाश सुबह करीब पांच बजे अपने घर में था. उसका खिन्नी मोहल्ले में कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद था. विवाद के चलते आरोपी उसके घर सुबह आ धमके और उसे घर से उठाकर ले गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन से चार युवक आकाश को बेरहमी से पीटते हुए घसीटकर क्षेत्रीय बस स्टैंड दमोहनाका के पास ले गए. बस स्टैंड के पास आरोपियों ने आकाश के सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या से इलाके में मचा हड़कंप

इस बीच मृतक की मां कलावती बाई भी आरोपियों के पीछे भागी, लेकिन तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और गोहलपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बम कांड और चाकूबाजी की घटना में बढ़ोतरी

घटनास्थल शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में आता है, जिस के पास ही एक नामी हॉस्पिटल भी है, इतने भीड़ वाले इलाके में भी आरोपियों ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे दिया. यह और भी चौंकाने वाला है. स्थाई निवासी नीरज चौधरी ने बताया कि “बदमाश निरंकुश और बेखौफ हो गए हैं और प्रशासन सो रहा है. शहर में बम कांड और चाकूबाजी की वारदात बढ़ती जा रही है.”

गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि “मृतक आकाश की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष है. जोकि थाना कोतवाली क्षेत्र के खिन्नी मोहल्ला का रहने वाला है. उसका शव रेन बसेरा के सामने रोड के किनारे पड़ा मिला. मृत के सिर पर चोट के निशान हैं. शव के पास एक पत्थर भी पड़ा हुआ है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.