Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

क्या फिर जाएगी सांसदी? राहुल गांधी की कल सुलतानपुर कोर्ट में बड़ी पेशी; अमित शाह मानहानि केस में आ सकता है अहम फैसला

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हो सकते हैं. मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है. मानहानि के मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने राहुल को 19 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया था. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

कोर्ट ने राहुल गांधी को अपना बयान दर्ज कराने और पेश किए गए सबूतों पर सफाई देने के लिए हाजिर होने का आदेश दिया है. दरअसल, यह मामला साल 2018 का है. कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. शाह उस समय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.

BJP नेता विजय मिश्रा ने दर्ज कराया था मुकदमा

सुलतानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इस मामले में गवाहों से पूछताछ की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हालांकि, इस मामले में राहुल गांधी को जमानत मिल चुकी है. पिछले साल जुलाई में उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था और कहा था कि इस मामले में राजनीति हो रही है. साजिश के तहत मुझे फंसाया गया है.

राहुल गांधी का तीन दिवसीय रायबरेली दौरा

राहुल गांधी कल तीन दिवसीय दौरे पर रायबरेली जाएंगे. कल लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए पहुंचेंगे. भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. 20 जनवरी को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. राहुल नगर पालिका अध्यक्ष के घर जाएंगे. ऊंचाहार के रोहनिया में मनरेगा चौपाल करेंगे. 21 जनवरी को भुएमऊ गेस्ट हाउस में मीटिंग करेंगे. गेस्ट हाउस में सीनियर लीडरों से भी मिलेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.