Local & National News in Hindi

घर की पानी की टंकी में मिली दो सगे भाइयों की लाशें, गांव में फैली सनसनी

25

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो सगे भाईयों की लाशें अन्य दो भाईयों ने घर के ही वाटर टैंक में देखी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कला निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह 9 बजे तक दुकान नहीं खुली तब दो भाईयों पंकज और नरेंद्र ने घर पर जाकर देखा तब उनके होश उड़ गए। दोनों भाइयों की लाश पानी के टैंक में मिली। जिससे वह घबरा गए और आसपास के ग्रामीण सहित पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.