Local & National News in Hindi

भाजपा विधायक मधु वर्मा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

14

इंदौर :  इंदौर के राऊ से भाजपा विधायक मधु वर्मा को हार्ट अटैक आने से हड़कंप मचा हुआ है। मधु वर्मा को इंदौर जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जहां डॉक्टर उनपर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर पर ही 72 वर्षीय मधु वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मधु वर्मा की तबीयत स्थिर है। मधु वर्मा को 48 घंटे के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कलेक्टर और भाजपा के कई नेता विधायक का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.