Local & National News in Hindi

दतिया में छत पर रंगोली बना रही बच्ची को पीठ पर लगी गोली, अस्पताल में उपचार जारी

13

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के झांसी विवाह वाटिका के पीछे वाले इलाके में मंगलवार को छत पर रंगोली बना रही बच्ची को गोली लगी है, गोली किशोरी के कंधे से होते हुए छाती में जाकर फंस गई, तत्काल परिजन उसको प्राइवेट अस्पताल ले गए यहां पर डॉक्टर ने किशोरी के सीने में फंसे छर्रे को बाहर निकाला है। किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी विवाह वाटिका के पीछे रहने वाले विजय कुमार गुप्ता की 16 साल की बेटी कृतिका छत पर रंगोली बना रही थी, कृतिका अचानक नीचे आई और कहा कि पीठ पर कुछ चुभ गया है खून भी काफी निकल रहा था अस्पताल में पता चला कि किशोरी को गोली लगी है ,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.