Local & National News in Hindi

कुत्ते नोच रहे थे…धड़ कहीं और सिर कहीं था…अस्पताल के सामने नवजात के शव को दहशत में आए लोग

10

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नागौद सिविल अस्पताल के सामने एक नवजात का सिर कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है शव को कुत्ते बुरी तरह नोच रहे थे। लोगों की नजर पड़ते ही उन्होंने कुत्तों को भगाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नागौद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को किसने और क्यों अस्पताल के सामने छोड़ दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नवजात को किसी ने हत्या कर फेंका है या मामला कुछ और है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.