Local & National News in Hindi

पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से युवक की मौत, मकर संक्रांति पर परिवार में मची चीख पुकार

11

देवास : मध्य प्रदेश के देवास में मकर संक्रांति पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां  पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नई आबादी क्षेत्र की है। जहां 25 वर्षीय आदित्य सांगते की पंतग उड़ाते समय छत से गिरने से मौत हो गई। परिवार में मातम का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.