Local & National News in Hindi

SDM कार्यालय के बाहर महिला ने पिया कीटनाशक, मचा हड़कंप

9

बड़वानी। जिले के  सेंधवा एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार देर शाम को उस समय हड़कंप मच गया। जब वरला निवासी 45 वर्षीय एक महिला कस्तूरबा बाई ने कीटनाशक पी लिया। महिला को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला के बेटे पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते किशोर राठौड़, शांतिलाल आर्य सहित अन्य 6 लोगों के द्वारा मेरे माता-पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है।

गुरुवार को इन लोगों ने मेरे घर के पास बने पशु बाड़े को जबरन तोड़ दिया और मेरे माता-पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की गई, जिसमें उन्हें चोट भी आई। इसको लेकर वरला थाने पर शिकायत भी की गई, आवेदन भी दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आज भी एसडीएम कार्यालय पर आए थे यहां भी कोई सुनवाई नहीं होने पर मैरी माता ने कीटनाशक पी लिया। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर युवराज सिंह रावत ने बताया कि एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। महिला के द्वारा कीटनाशक पीने की जानकारी मिली है, महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती किया गया है अभी महिला डॉक्टरों की निगरानी में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.