Local & National News in Hindi

झाबुआ में भीषण सड़क हादसा टैंपो पलटा,चार लोगों की दर्दनाक मौत

4

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आने वाले पेटलावद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायपुरिया थाना क्षेत्र में बोलासा घाट पर शुक्रवार की रात को टेंपो पलट गया, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। 8 से ज्यादा लोग घायल हैं सभी को तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया बताया जा रहा है कि दो की हालत गंभीर है।

पेटलावद थाना पुलिस ने बताया है कि सभी लोग धार जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक व्यक्ति को इलाज के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी बोलासा घाट पर वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया, एक व्यक्ति ने जहर खा लिया था जिसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर सभी लोग जा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.