Local & National News in Hindi

सिवनी में जल संकट के समाधान की तैयारी, माचागोरा से 19 अप्रैल को छोड़ा जाएगा पानी

0 13
राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी। जिले में बढ़ते जल संकट को देखते हुए कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने बुधवार, 16 अप्रैल को जल संसाधन विभाग, नगरपालिका, पीएचई, जल निगम, एमपीईबी समेत संबंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में सिवनी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति समस्या के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न निर्देश जारी किए गए।
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ सुआखेडा वाटर प्लांट का जायजा लिया। आज विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी मे जल संकट को लेकर जल संसाधन विभाग के सीई अशोक डहेरिया एवं विभागीय अधिकारियों के साथ सुआखेडा वाटर प्लांट का जायजा लिया। इस दौरान सीई अशोक डहेरिया ने कहा कि वर्तमान मे एल एन टी के इंटकवेल के माध्यम से एक दिन के अंतराल मे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी और माचागोरा डेम से सुआखेडा पानी लाने के लिए तकनीकी तैयारियां प्रारंभ है एक सप्ताह बाद डेम से पानी प्राप्त हो जाएगा जिससे आगामी माहो मे पेयजल की समस्या नही होगी।
कलेक्टर ने बताया कि 19 अप्रैल को छिंदवाड़ा जिले के माचागोरा बांध से पानी छोड़ा जाएगा, जो एक सप्ताह के भीतर भीमगढ़ बांध पहुंचेगा। तब तक बंडोल समूह नलजल परियोजना को नगरपालिका की सप्लाई से जोड़ा जाएगा, जिससे एक दिन ग्रामीण और अगले दिन नगरीय क्षेत्र** में जलापूर्ति की जाएगी। इसके अलावा बबरिया तालाब से भी पंप के माध्यम से पानी लेकर नगर क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही है।
सख्त निर्देश और निगरानी के उपाय  
कलेक्टर ने माचागोरा से भीमगढ़ बांध तक की नहर से सिंचाई या अन्य प्रयोजनों के लिए पानी लेने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। एमपीईबी को निर्देशित किया गया है कि इस अवधि में कृषि फीडर बंद रखें ताकि जल प्रवाह में कोई बाधा न हो। अनधिकृत जल उपयोग करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
जल टैंकरों से जलापूर्ति और कंट्रोल रूम का गठन
कलेक्टर जैन ने नगरपालिका को निर्देशित किया है कि जल टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। साथ ही, एक कंट्रोल रूम का गठन कर जल वितरण वाहनों की निगरानी और समय पर जलापूर्ति के प्रबंधन के निर्देश भी दिए गए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.