Local & National News in Hindi

Amritsar में एक बार फिर मिले पाकिस्तानी मिसाइल के टुकड़े, इंडियन एयरफोर्स ने किया Defuse

8

जेठूवाल : पंजाब के जिला अमृतसर में एक बार मिसाइल के टुकड़े मिलने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, गांव मक्खनविंडी में पाकिस्तानी मिसाइल का टुकड़े मिले है। सेना के अधिकारियों द्वारा जांच करने पर पाया गया कि यह सक्रिय है, जिसे आज सुबह सेना की एक टीम ने डिफ्यूज कर दिया।

सेना ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इस दिशा में यातायात रोक दिया। वहीं इंडियन एयरफोर्स ने मिसाइल के इस टुक्कड़ों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। वहीं आपको बता दें कि अमृतसर में लोगों से अपील की जा रही है कि वह शाम को 7 बजे से सुबह 6 बजे तक अपने घरों की लाइटें बंद रखें ताकि दुश्मन अपनी किसी भी चाल में कामयाब न हो सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.