Local & National News in Hindi

नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, बस को डंपर ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल

7

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुआताला क्षेत्र में बस में डंपर ने टक्कर मार दी, बस NH – 45 पर ग्राम सरसला के पास यात्रियों को उतार रही थी। तभी अचानक पीछे से डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में बस में सवार 10 लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना मंगलवार देर रात की है बस पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई है। यात्री सीटों से गिर गए थे, तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोसरा भेजा गया है।

यहां से गंभीर घायलों को नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुआताला पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और डंपर को जब्त कर लिया, यह बस जबलपुर से इंदौर के लिए जा रही थी अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.