Local & National News in Hindi

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लिए विभिन्‍न खाद्य पदार्थों के नमूने

0 8

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी आयुक्त  खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश,भोपाल एवं कलेक्टर सुश्री संस्‍कृति जैन के निर्देशानुसार तथा उपसंचालक डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी  सिवनी के मार्गदर्शन मे दिनांक 11 जून से 13 जून तक शहरी क्षेत्र स्थित विभिन्न टी-स्टॉल एवं स्ट्रीट फ़ूड वेंडर जिसके  अंतर्गत  शीतल पेय विक्रय करने वाले खाद्य कारोबारियों की दुकान/स्टालों का निरिक्षण कर खाद्य पदार्थों,  मनोहार अमृत तुल्य चाय पैक्ड,चाय बनाने में उपयोग में लाए जा रहे मिस्ड मिल्क, दिव्या अमृत तुल्य चाय प्रीमिक्स, इंजीनियर दी चाय बारपत्‍थर से बर्गर,चाहपाडी चाय प्रीमिक्स, यूज कुकिंग सोयाबीन ऑयल, फोर्टीफाइड ऑयल, का सेम्पल लेकर जाँच हेतु प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए एवं स्ट्रीट फ़ूड वेंडरों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गईं। अपने फ़ूड स्टालों मे साफ-सफाई स्वच्‍छता बनाये रखने के निर्देश दिए गए ताकि आमजनों को साफ एवं स्वछ खाद्य पदार्थ मुहिया हो सके साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के जरूरी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.