Local & National News in Hindi

सिवनी में सांसद भारती पारधी ने पत्रकारों से की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

0 3
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी:  सिवनी जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज सांसद भारती पारधी ने पत्रकारों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनकल्याण योजनाओं और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर खुलकर चर्चा की।
संवाद के दौरान सांसद पारधी ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए पत्रकारों की भूमिका को समाज की समस्याओं को उजागर करने में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य सरकारें पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
इस कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। संवाद सत्र के पश्चात सांसद पारधी ने पत्रकारों से अनौपचारिक भेंट भी की, जिससे माहौल सौहार्दपूर्ण और आत्मीय बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.