Local & National News in Hindi

कांग्रेस नेता राजा बघेल और उनके परिवार से बाइकर्स ने की बदसलूकी, मामला थाने पहुंचा

0 5
राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी, कांग्रेस कमेटी के सचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा बघेल और उनके परिवार के साथ कुछ बाइकर्स द्वारा बदसलूकी, छेड़छाड़ और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। यह घटना सिवनी के बाबरिया रोड पर हुई, जिसके बाद मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम राजा बघेल अपनी पत्नी के साथ इवनिंग वॉक पर थे। तभी कुछ बाइकर्स ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि राजा बघेल ने अपना परिचय दिया और उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन बाइकर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और लगातार बदतमीजी करते रहे।
हालात बिगड़ते देख, मौके पर मौजूद राहगीरों ने हस्तक्षेप किया और बाइकर्स की पिटाई कर दी। सूत्रों के मुताबिक, ये बाइकर्स जनता नगर के बताए जा रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजा बघेल ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.