Local & National News in Hindi

MP के राजगढ़ में मोहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस वाहन को हुआ नुकसान, एक गिरफ्तार

11

राजगढ़। मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो सवारी एक स्थान पर एकित्रत होने के चलते एकाएक ही भीड़ बढ़ गई। इस दौरान मौके पर हुई अफरा-तफरी के दौरान पुलिस की गाड़ी की हेडलाइट व बंपर को नुकसान हुआ है। इस घटनाक्रम के बाद राजगढ़ कोतवाली में पुलिस ने वाहन चालक की शिकायत पर सार्वजनिक संपत्ति में नुकसान पहुंचाने को लेकर एक आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। हालांकि भाजपा जिला महामंत्री ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड करने व शासकीय संपत्ति में नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.