Local & National News in Hindi

CM मान ने बुलाई कैबिनेट बैठक! लिया जा सकता है बड़ा फैसला

6

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित की जाएगी। बैठक का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद सीएम मान करेंगे और सभी कैबिनेट मंत्री इसमें मौजूद रहेंगे। फिलहाल बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

यहां बता दें कि 3 दिन पहले, यानी 22 जुलाई को ही कैबिनेट की एक बैठक हुई थी, जिसमें मंत्रिमंडल द्वारा ‘लैंड पूलिंग पॉलिसी’ में कई अहम बदलाव करने का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की थी। आज की बैठक में भी कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.