Local & National News in Hindi

Punjab Police ने कांगड़ा के व्यक्ति को किया गिरफ्तार, हैरान करेगा मामला

6

पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांगड़ा के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित श्मशान घाट के पास एक युवक को 9.38 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान विकास चंद (उम्र 29 साल) निवासी कांगड़ा (हिमाचल) के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस टीम शाम करीब 7.30 बजे लाइट प्वाइंट के पास गश्त कर रही थी, तभी उन्हें दरिया गांव की ओर से पैदल आ रहा एक युवक दिखाई दिया, जो भागने की कोशिश कर रहा था। शक होने पर कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से 9.38 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.