पंजाब के जिला मानसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां 15 साल की नाबालिगा से बलात्कार की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 5 लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मेहंदी लगाने के बहाने बच्ची को घर पर बुलाया, जिसके बाद उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। साथ ही उसे उक्त घटना के बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर 2 महिलाओं पर 5 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.