Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

जिला जेल में 30 दिवसीय घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण का समापन

0
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी,जिला जेल सिवनी में दिनांक 01 अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025 तक 30 दिवसीय घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 35 बंदी प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण का संचालन डी.एस.टी. सुशील कुमार साहू द्वारा किया गया। प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के उपरांत दिनांक 30 अगस्त 2025 को जिला जेल सिवनी में इसका मूल्यांकन किया गया, जिसमें मूल्यांकन अधिकारी प्रदीप कुमार नामदेव एवं  प्रदीप जैन द्वारा असेसमेंट किया गया।
आज समापन अवसर पर प्रशिक्षण बैच का प्रमाणपत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई एलडीएम  प्रवीण कुमार दिसोरिया, जेल अधीक्षक, एनआरएलएम के डीपीएम  संजय रस्तोगी एवं बीएम  द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सेंट-आर सेटि सिवनी के डायरेक्टर  कुलदीप सिंह, संकाय सदस्य श्रीमती पूजा शर्मा एवं  पवन कुमार सनोडिया, जेल प्रशासन तथा सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.