Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

दतिया में पुलिसकर्मियों का अश्लील डांस: दो पुलिसकर्मी निलंबित

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,दतिया, मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है.

क्या है पूरा मामला? -वीडियो में दतिया पुलिस के ASI संजीव गौड़ और कांस्टेबल राहुल बौद्ध एक निजी होटल में बॉलीवुड गानों पर अश्लील तरीके से डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वे “पी ले पी ले ओ मोरे राजा” और “अपनो को मनाना है जरा देर लगेगी” जैसे गानों पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे हैं. इस दौरान उनकी हरकतें काफी आपत्तिजनक थीं.

पुलिस विभाग ने की कड़ी कार्रवाई-जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, दतिया पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने तत्काल प्रभाव से ASI संजीव गौड़ और कांस्टेबल राहुल बौद्ध को निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह का आचरण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिसकर्मियों को अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए.

यह पहली बार नहीं है जब इन दोनों पुलिसकर्मियों पर इस तरह का आरोप लगा है. वे पहले भी अपने संदिग्ध आचरण के कारण विवादों में रहे हैं और उन्हें पहले भी थाने से हटाया जा चुका है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों में भारी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि पुलिस का काम समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना है, लेकिन जब पुलिसकर्मी ही इस तरह की हरकतें करेंगे, तो जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी. इस घटना ने एक बार फिर पुलिस विभाग पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.