Local & National News in Hindi

आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 460 किलोग्राम महुआ लाहन एवं लगभग 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी जब्‍त की तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज किए

0 11

राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी: कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के नेतृत्व एवं जिला आबकारी अधिकारी विनोद खत्री के निर्देशन में गुरूवार 11 सितंबर 2025 को गंजवार्ड सिवनी में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्यवाही की गई है। जिसमें अवैध शराब बनाने की भट्टियों को नष्ट किया गया है।
इस छापामार कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 की धारा 34 (1) के तहत कुल 03 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं। जिसमें लगभग 460 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ लाहन एवं लगभग 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद कर जप्त की गई है। कार्यवाही में आबकारी विभाग सिवनी के शहर वृत्त, उत्तर वृत्त एवं दक्षिण वृत्त का समस्त कार्यपालिक स्टॉफ शामिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.