Local & National News in Hindi

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण

0 8
 राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी, सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन गया छात्र- छात्राओं को ई स्कूटी के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। आज दोपहर 02:30 बजे से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी मे उमंग दिवस के अवसर पर आयोजित ई स्कूटी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम विधायक  दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम श्री राय द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन कर कार्यक्रम आरंभ कराया गया।
तदोपरांत विद्यालय प्राचार्य  महेश गौतम  द्वारा विधायक  दिनेश राय मुनमुन का पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथि सत्कार किया गया। इसके पश्चात आपके करकमलों से छात्र-छात्राओं को ई स्कूटी प्रमाण पत्रों का वितरण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर  युवराजसिंह राहंगडाले  जिलाध्यक्ष भाजयुमो, अजय पांडे  अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पीजी कालेज, अनिल पटवा , नवनीत ठाकुर , संजय भलावी  पार्षद, श्रीमती बरमैया जी पार्षद सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
Leave A Reply

Your email address will not be published.