Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पंजाब में मौसम ने ली करवट, इस जिले में झमाझम बरसे बादल… जानें आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। आज जहां जिला होशियारपुर में सुबह तेज बारिश हुई जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं पंजाब के कुछ जिलों में मोहाली, रूपनगर, पठानकोट में मंगलवार यानी कि कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। हालांकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इसी के साथ अगर बीते दिन की बात करें तो पंजाब का जिला बठिंडा सबसे ज्यादा गर्म रहा, जिसका तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16, 17 और 18 सितंबर को पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

बाढ़ की स्थिति में सुधार

वहीं अगर पंजाब में बाढ़ की स्थिति की बात करें तो पंजाब में बाढ़ का संकट अब धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश कम होने के चलते नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है और हालात सामान्य होने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते से राज्य में राहत के संकेत मिले हैं। जिन इलाकों में बाढ़ का असर सबसे ज्यादा था, वहां अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसी बीच, राज्य सरकार ने प्रभावित स्थानों पर सफाई और बहाली कार्य को तेज गति से शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के विभिन्न जिलों में सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके और सामान्य जीवन बहाल किया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.