Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जिले में कफ सिरप जांच के लिए संयुक्त दल गठित

0

जिले में कफ सिरप जांच के लिए संयुक्त दल गठित

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देश प्रत्येक तहसील में तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी.भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 03 अक्टूबर 2025 को जारी एडवाइजरी के अनुपालन में,  कफ सिरप के उपयोग से बच्चों में गंभीर दुष्प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में संयुक्त जांच दल गठित किए गए हैं।

      जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक तहसील में एक-एक राजस्व अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग अधिकारी को सम्मिलित कर तीन सदस्यीय दल बनाया गया है। ये दल अपने-अपने क्षेत्रों में कफ सिरप की बिक्री, भंडारण और उपयोग की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

      संयुक्त दलों में सिवनी तहसील के लिए नायब तहसीलदार  हिमांशु कौशल, प्रभारी सहायक  भू अभिलेख  सुरेश राय, टीआई  किशोर वामनकर, टीआई सतीश तिवारी एवं बीएमओ डॉ. राजेन्द्र कुमार शामिल हैं।

      कुरई तहसील में नायब तहसीलदार दामोदर प्रसाद दुबे,टीआई  कृपाल सिंह टेकाम एवं बीएमओ डॉ. राकेश ठाकरे, छपारा के लिए नायब तहसीलदार रामसेवक कोल,टी आई  खेमेन्द्र जेतवार एवं बीएमओ डॉ.ताम सिंह इनवाती, बरघाट के लिए  धर्मराज तुरकर, टी आई मोहनीश बैस एवं बीएमओ डॉ उषा श्रीपाण्डे, केवलारी के लिए श्री कुँवरलाल राउत, टी आई शिव शंकर रामटेकर एवं बीएमओ डॉ. अमृत लाकरा, लखनादौन के लिए अखलेश कुशराम, टी आई के पी धुर्वे एवं बीएमओ डॉ. अशोक सहलाम,घंसौर के लिए प्रभारी सहायक भू अभिलेख  धीरुलाल परते, टीआई  लक्ष्मण सिंह झारिया एवं बीएमओ डॉ.भारती सोनकेशरिया, इसी तरह धनौरा के लिए प्रभारी सहायक भू अभिलेख  धीरुलाल परते, एसआई  मनीष बंसोड एवं बीएमओ डॉ. राम जनमप्रसाद को सदस्य बनाया गया है।

      कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिए हैं कि सभी दल एडवाइजरी में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जांच करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में संदिग्ध दवाओं की बिक्री या उपयोग किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.