Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

गुजरात में ‘बड़ी सर्जरी’ की तैयारी! CM भूपेंद्र पटेल दिल्ली में, अमित शाह के साथ कैबिनेट फेरबदल पर ‘मेगा मंथन’, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

गुजरात की बीजेपी की भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार में जल्द फेरबदल होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, भूपेंद्र पटेल मंत्रिपरिषद में जल्द ही कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है. इसकी भी संभावना जताई जा रही है कि मौजूदा मंत्रिपरिषद से कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है. किस मंत्री को हटाना है या नहीं यह फैसला उनके कामों के प्रदर्शन पर लिया जाएगा.

सरकार में फेरबदल होने से ठीक पहले केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और संगठन महासचिव दिल्ली आ रहे हैं. गुजरात की सरकार में ज्यादा से ज्यादा 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं जबकि मौजूदा सरकार में 17 मंत्री हैं. इस तरह से देखें तो 10 मंत्री की जगह खाली है. जानकारी ये भी मिल रही है कि कुछ जगह खाली रखी जाएगी.

अमित शाह के साथ आज अहम बैठक

गुजरात सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री के साथ आज अहम बैठक होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा गुजरात के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. इस बैठक में ही यह तय होगा कि किसे सरकार में शामिल किया जाए और किसे नहीं.

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, सरकार में ये फेरबदल राज्य में आने वाले निगम चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए किए जाएंगे. ऐसे अगर कुछ जगह खाली रहेगी तो चेहरों को शामिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मौजूदा फेरबदल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधा जाएगा और कोशिश की जाएगी कि समाज के सभी वर्गों को इसमें सहयोग रहे.

2022 से कोई फेरबदल नहीं

गुजरात में पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में हुआ था. तब बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली और भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने. 2022 के बाद से अभी तक राज्य के मंत्रिपरिषद में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. हाल ही में बीजेपी ने ओबीसी नेता जगदीश विश्वकर्मा को गुजरात प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में भी पार्टी ने जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.