Local & National News in Hindi

यमुना में फिसले BJP विधायक रवि नेगी! AAP नेता सौरभ भारद्वाज का तंज- ‘मां यमुना बहुत नाराज हैं

6

पटपड़गंज से बीजेपी विधायक का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज को चुनौती देते हुए यमुना में फिसल गए हैं. सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर खुद वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि बीजेपी विधायक की बहुत सुंदर डुबकी, आपके झूठ से मां यमुना बहुत नाराज़ है.

दरअसल, सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेताओं को चुनौती दी थी कि अगर यमुना साफ है तो यमुना का पानी पी कर दिखाएं. उसी के जवाब में रवि नेगी DND की यमुना घाट पर पहुंचें थे. जहां आप नेताओं को चुनौती देते हुए नेगी का पैर फिसला और वो यमुना में जा गिरे. हालांकि बाद में वो डुबकी लगाकर बाहर निकलें.

.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.