Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मुंबई से लेकर गुजरात तक… ये हैं ब्राइडल लहंगे की 5 सबसे बड़ी मार्केट

0

शादी की तारीख तय होते है लड़कियों को सबसे ज्यादा टेंशन होती है अपने ब्राइडल लहंगे की. हर लड़की का सपना होता है को वो अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत लगे. ऐसे में हर दुल्हन चाहती है कि उसका लहंगा परंपरा, फैशन और बजट में हो. लहंगे के लिए दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, जहां देशभर से लोग शादी की शॉपिंग करने आते हैं. दिल्ली को मिलाकर देश के 5 शहर ऐसे हैं जहां आप ब्राइडल लहंगे के हजारों डिजाइन देख सकते हैं और अपने लिए एक परफेक्ट लहंगा चुन सकती हैं.

दिल्ली का चांदनी चौक

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिल्ली के चांदनी चौक का है. ये मार्केट शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है. यहां आपको सिर्फ ब्राइडल लहंगा की नहीं बल्कि दुल्हे की शेरवानी से लेकर घर को सजाने का सामान भी मिल जाएगा. देश के कोने-कोने से लोग शादी की शॉपिंग के लिए चांदनी चौक का रुख करते हैं. चांदनी चौक में कई दुकाने ऐसी हैं जो बिल्कुल सेलिब्रिटीज से इंस्पायर्ड लहंगे बेचती हैं. तो अगर आप भी अपनी शादी में कटरीना, कियारा और दीपिका जैसा लहंगा पहनना चाहती हैं तो चांदनी चौक को एक्सप्लोर कर सकती हैं.

मुंबई का भुलेश्वर मार्केट

मुंबई में भी शादी की शॉपिंग के लिए भुलेश्वर मार्केट सबसे ज्यादा पॉपुलर है. यहां ब्राइडल लहंगे से लेकर शादी का सारा सामान मिलता है. सबसे खास बात कम दाम पर आप अपनी पसंद लहंगा खरीद सकती हैं. इस मार्केट में कई दुकाने ऐसी हैं जो सेलिब्रेटीज स्टाइल लहंगा बेचती हैं. दत्ताणी टेक्सटाइल्स शॉप पर तो आपको लहंगे और साड़ी के कई बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएंगे. इसके अलावा आप भुलेश्वर मार्केट के पास कालबादेवी मार्केट को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं. ये भी कपड़ों के लिए एक शानदार बाजार है.

लहंगों का हब सूरत

गुजरात का सूरत भी लहंगों के लिए बेस्ट माना जाता है. यहां लहंगे की मैन्युफेक्चिरिंग होती है, जिसकी वजह से इनके दाम भी काफी कम होते हैं. सूरत की रिंग रोड इलाके में आपको ब्राइडल लहंगे के कई शोरूम मिल जाएंगे, जहां लहंगों का जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिलता है. इसके आलावा आप आर्दश मार्केट जाकर भी अपनी पसंद का लहंगा ले सकती हैं, ये भी शादी की शॉपिंग के लिए एक बेस्ट मार्केट है.

पंजाब का लुधियाना

लुधियाना भी वेडिंग शॉपिंग के लिए एक परफेक्ट प्लेस है. यहां मॉडल टाइन और घुमर मंडी जैसी मार्केट में आप अपनी पसंद का और बजट फ्रेंडली लहंगा ले सकती हैं. यहां आपको पंजाबी दुल्हन के चटख रंगों वाले फुलकारी और जरीदार लहंगों की ह्यूज वैरायटी मिल जाएगी. अगर आपका बजट ज्यादा हो तो भी आप यहां से डिजाइनर लहंगे की शॉपिंग कर सकती हैं.

मेरठ का लालकुर्ती बाजार

मेरठ भी अब अपने लहंगों के लिए धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है. यहां लालकुर्ती मार्केट से शादी की शॉपिंग की जा सकती है. इस मार्केट को आप छोटा चांदनी चौक भी कह सकते हैं. क्योंकि इसे इसी की तर्ज पर बनाया गया है. कम से लेकर हाई बजट…हर तरह के लहंगे आपको इस मार्केट में मिल जाएंगे. खास बात की अब यहां कई कारीगर खुद लहंगों को डिजाइन कर रहे हैं, जिन्हें आप कस्टमाइज भी करवा सकते हैं.

मुंबई से लेकर गुजरात तक इस लिस्ट में शामिल है. अगर आप भी अपनी शादी के लिए अपने सपनों वाला लहंगा खरीदना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको देश की 5 ऐसी मार्केट बताने जा रहे हैं, जो ब्राइडल लहंगा खरीदने के लिए बेस्ट मानी जाती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.