Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

गलती से डिलीट हो गए WhatsApp मैसेज? ऐसे एक क्लिक में आ जाएंगे वापस

0

व्हाट्सएप पर पुरानी चैट्स साफ करते वक्त अक्सर गलती से कोई जरूरी बातचीत डिलीट हो जाती है तो टेंशन बढ़ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp की क्लाउड बैकअप सुविधा से आप इन्हें आसानी से वापस पा सकते हैं? बस एक साधारण ट्रिक और कुछ स्टेप्स फॉलो करने पर डिलीट हुए मैसेज, फोटो और डॉक्यूमेंट्स वापिस मिल सकते हैं. यहां हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं.

कैसे काम करता है WhatsApp का क्लाउड बैकअप?

WhatsApp समय-समय पर आपकी चैट्स का बैकअप Google Drive (Android यूजर्स) और iCloud (iPhone यूजर्स) पर स्टोर करता है. ये बैकअप तभी काम आएगा जब वो मैसेज डिलीट होने से पहले बना हो. इसलिए बैकअप की तारीख और समय चेक करना जरूरी है. बैकअप डेटा में चैट्स के साथ-साथ फोटो और फाइल्स भी शामिल होते हैं.

Android यूजर्स ऐसे करें डिलीट मैसेज रिकवर

Android फोन पर सबसे पहले WhatsApp खोलें और Settings > Chats > Chat backup में जाकर बैकअप की तारीख देखें. अगर बैकअप डिलीट से पहले का है, तो WhatsApp अनइंस्टॉल करें और दोबारा इंस्टॉल करने पर आपको Restore का ऑप्शन मिलेगा. सुनिश्चित करें कि वही Google अकाउंट और फोन नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं जो पहले था.

iPhone यूजर्स के लिए रिकवरी प्रोसेस

iPhone पर भी तरीका लगभग वही है. पहले WhatsApp में जाकर iCloud बैकअप की तारीख चेक करें. इसके बाद ऐप अनइंस्टॉल करें और App Store से फिर इंस्टॉल करें. नंबर वेरिफाई करने के बाद जब ‘Restore Chat History’ ऑप्शन आए तो उसे सिलेक्ट करें. इससे आपकी पुरानी चैट्स दोबारा फोन में लोड हो जाएंगी.

किन बातों का रखें खास ध्यान

ध्यान रहे कि बैकअप रिस्टोर करने पर जो मैसेज बैकअप के बाद आए थे वो खो सकते हैं. WhatsApp सिर्फ एक ही क्लाउड बैकअप स्टोर करता है, इसलिए पुराना बैकअप ओवरराइट हो सकता है. साथ ही, चैट्स रिकवर करने के लिए वही फोन नंबर और अकाउंट जरूरी है जो बैकअप के समय इस्तेमाल हुआ हो.

Restore Prompt मिस हो जाए तो क्या करें?

रीइंस्टॉल के बाद आने वाला ‘Restore’ प्रॉम्प्ट सिर्फ एक बार दिखता है. अगर इसे स्किप कर दिया जाए तो फिर से WhatsApp अनइंस्टॉल करके इंस्टॉल करना होगा. इसलिए रिकवरी प्रोसेस के वक्त ध्यान रखें कि सही समय पर सही ऑप्शन चुनें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.