Local & National News in Hindi

सिवनी में द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की भव्य तैयारी: शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी के सान्निध्य में 1 दिसंबर को अहम बैठक!

0 3

राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी। परमपूज्यनीय सद्गुरुदेव द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के संकल्प को साकार करते हुए, सिवनी ज़िले के सीमांत शीलादेही में निर्मित भव्य श्री द्वारकाधीश मंदिर एवं शंकराचार्य आश्रम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां ज़ोरों पर हैं।
मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी एक ‘हार्दिक आमंत्रण’ सूचना के अनुसार, मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह 26 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल दशमी) को आयोजित किया जाएगा। इस दिव्य समारोह में द्वारकाधीश की जयपुर में निर्मित प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, द्वारका-शारदापीठ के वर्तमान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के कर-कमलों से संपन्न होगी।
प्राण प्रतिष्ठा की रूपरेखा पर विचार-विमर्श
इस भव्य आध्यात्मिक प्रकल्प के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने और तैयारियों की समीक्षा के लिए 1 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
* समय: मध्याह्न 03:00 बजे
* स्थल: श्री द्वारकाधीश मंदिर, सहज संतोष आश्रम, शीलादेही, ज़िला सिवनी (म०प्र०)
यह बैठक विशेष रूप से पूज्यनीय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित की जाएगी। बैठक में अग्नि अखाड़ा के आचार्यमहामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि रामकृष्णानन्द महाराज और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द महाराज की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
आयोजकों ने सभी गुरुभाईयों और बहनों से इस आवश्यक बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है, ताकि समारोह की सफलता के लिए विचार विमर्श किया जा सके। इस आध्यात्मिक आयोजन के शुभैषी ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानन्दः शारदापीठ द्वारका (गुजरात) हैं।
संपर्क सूत्र -:दंडी स्वामी राघवानन्द तीर्थ महाराज 94254 45988.अजीत तिवारी 89823 20144.
सागर उपाध्याय 62600 74470 अंकित अवस्थी 94074 13131. रवि त्रिपाठी 75875 2536.

Leave A Reply

Your email address will not be published.