Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की नाश्ते पर मुलाकात! CM आवास पर पहुंचे DK, पोस्ट कर कही दिल की बात, क्या सुलझ गया सब?

कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस के अंदर सरकार में शीर्ष पद को लेकर चल रहे अंदरुनी संघर्ष को खत्म करने के लिहाज से आज शनिवार बेहद खास दिन माना जा रहा है. आलाकमान के इशारे के बाद राज्य के दोनों प्रमुख नेता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आज नाश्ते पर मुलाकात की. कहा जा रहा है कि नाश्ते के दौरान शिवकुमार दिल्ली में हुए वादे की याद दिला सकते हैं. यह भी कयास है कि इस बैठक के बाद शिवकुमार दिल्ली के कूच कर जाएंगे.

सूत्रों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री शिवकुमार आज की बैठक के दौरान CM सिद्धारमैया के सामने किए गए वादे का जिक्र कर सकते हैं. उनके करीबी लोगों ने शिव पर यह दबाव डाला है कि वे मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मई 2023 में सरकार बनाने के समय किए गए वादे की याद दिलाएं. वह यह मैसेज दे सकते हैं, दिल्ली में जो तय हुआ था, उसके अनुसार सहयोग करें.

सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि आज सुबह कावेरी रेसिडेंस पर CM सिद्धारमैया से नाश्ते पर मुलाकात हुई. कर्नाटक की प्रायोरिटीज और आगे के रास्ते पर हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई. सिद्धारमैया ने भी मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की.

डीके शिवकुमार सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री के आवास पर मुलाकात के लिए पहुंचे. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार एएस पोन्नाना भी मौजूद रहे.

बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे शिवकुमार!

कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया के साथ बहुप्रतिक्षित मुलाकात से पहले शिवकुमार ने अपने करीबी लोगों ने इस संबंध में काफी बातचीत की है. उम्मीद जताई जा रही है कि शिवकुमार इस मुलाकात के बाद आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं. वह कल ही दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन नाश्ते पर बैठक का कार्यक्रम तय होने की वजह से उन्हें यह यात्रा एक दिन के लिए रोकनी पड़ गई. हालांकि उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के छोटे भाई डीके सुरेश कुमार पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ नाश्ते पर होने वाली बैठक में शिवकुमार के अलावा दूसरे मंत्रियों को भी बुलाया गया है. मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के कुछ खास मंत्रियों को बुलाया है. माना जा रहा है कि इसके जरिए वह कर्नाटक कांग्रेस में एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.

बैठक के दौरान किसी और की एंट्री नहीं

सूत्रों का कहना है कि CM सिद्धारमैया ने आज की इस खास बैठक के लिए अपने स्टाफ को निर्देश दिया है कि नाश्ते पर बैठक के लिए किसी को भी अंदर न आने दिया जाए. दोनों नेताओं की बैठक के दौरान दूसरों की एंट्री नहीं होगी. सिर्फ कुछ जरूरी स्टाफ को ही अंदर जाने दिया जाएगा.

कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस के अंदर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर संघर्ष 20 नवंबर से शुरू हो गया क्योंकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का पहला 2.5 साल पूरा हो चुका है. शिवकुमार का गुट अब पार्टी नेतृत्व पर इस बात का दबाव डाल रहा है कि सरकार के गठन के समय किए गए वादों को पूरा किया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.