Local & National News in Hindi

सिवनी में शासन की सख्त कार्रवाई: सुकतरा स्थित मेसको एयर स्पेस हवाई पट्टी सील, 50 लाख की अमानत राशि जब्त

0 6
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। राज्य शासन के निर्देश पर सिवनी जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकतरा क्षेत्र में स्थित मेसको एयर स्पेस हवाई पट्टी को सील कर दिया है। यह कार्रवाई लीज की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने के कारण की गई। प्रशासन ने हवाई पट्टी परिसर में मौजूद विमान को भी सील कर दिया है, वहीं शासन द्वारा जमा कराई गई 50 लाख रुपये की अमानत राशि जब्त कर ली गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकतरा गांव में स्थित यह हवाई पट्टी शासन से लीज पर संचालित की जा रही थी। लीज समझौते में निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन नहीं किए जाने पर शासन ने सख्त रुख अपनाया। निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, पुलिस तथा तकनीकी अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विधिवत रूप से हवाई पट्टी को सील करने की कार्रवाई की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि लीज शर्तों के उल्लंघन के चलते मेसको एयर स्पेस द्वारा जमा की गई 50 लाख रुपये की सुरक्षा अमानत राशि को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई लीज समझौते के प्रावधानों के तहत की गई है।
इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और शासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.